हॉलीवुड में भी राज कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। अपने यूनिक स्टाइल को ट्रेंड में बदलने वाली प्रियंका हाल ही में न्यूयॉर्क की गलियों में नजर आईं। उस दौरान सबसे खास था उनका आउटफिट, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
दरअसल, न्यूयॉर्क की गलियों में प्रियंका ब्लैंक एंड व्हाइट थाइ हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। प्रियंका इस आउटफिट में काफी खुबसूरत लग रही थीं और इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि कैजुअल्स में किस तरह क्लासी लुक दिया जाता है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा कैरी किया हुआ था और खुले बालों में वो न्यूयॉर्क में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
प्रियंका की ये तस्वीरें उनके किसी फैनपेज ने शेयर की है। अब इस फोटो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म वी कैन बी हीरोज़ की शूटिंग कर रही हैं और न्यूयॉर्क से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा, अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क की गलियों में दिखाई दी थीं। इस दौरान प्रियंका लाइट ग्रीन कलर के चेक्ड आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ओपन हेयर और हाई हिल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का हैंडबैग ले रखा था। वहीं निक डेनिम शर्ट, ब्लैक जींस और व्हाइट शूज के साथ कैजुअल लुक में नजर आए।