विनोद प्रताप सिंह हैं जिले के चर्चित RTI एक्टिविस्ट……
संतकबीरनगर :- जन सूचना अधिकार अधिनियम(RTI) के जरिये भ्रष्टाचारी अफ़सरो की पेंट गीली कर चुके मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले विनोद प्रताप सिंह अब राजनीति में एंट्री के साथ विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने की तैयारी में है।
एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान RTI एक्टिविस्ट विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि राजनीति क्षेत्र में अंगद की तरह पाँव जमाये ख़ूनचुसुआ प्रवृत्ति के नेताओं से जनता ऊब चुकी है क्योंकि ये ख़ूनचुसुआ जनप्रतिनिधि जीत के बाद जनता के दुःख से किनारा कस लेते है। जनता को बेहाल बे आसरा छोड़ने वाले नेताओं को आइना दिखाने और राजनीति को साफ सुथरा बनाने के मकसद के साथ सियासी मैदान पर लम्बी पारी खेलने के मूड में नजर आने वाले RTI एक्टिविस्ट विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार पर चोट उनका पहले भी मुद्दा रहा और आगे भी रहेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मामलों में मिले तमाम प्रलोभनों और धमकियों को दरकिनार कर अफ़सरो को बेनकाब करने वाले विनोद प्रताप सिंह ने इशारों ही इशारों में बताया कि चुनाव लड़ने की उनकी सारी तैयारियां मुकम्मल है।
ब्लाक रिपोर्टर
बाबूलाल यादव
संतकबीर नगर