Gujarat Assembly bypoll 2019: एनसीपी ने भी ठोकी ताल, अध्यक्ष शंकरसिंह वाघेला आज करेंगे बडा ऐलान

Gujarat Assembly bypoll 2019 गुजरात में छह सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस के बाद एनसीपी ने भी ताल ठोक दी है। एनसीपी के प्रदेश अध्‍यक्ष शंकरसिंह वाघेला ने इसके संकेत दिए हैं उधर उनके बेटे व बायड सीट के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह वाघेला के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे की अटकलें है।

गुजरात में राधनपुर, बायड, अमराईवाडी, थराद, खेरालू व लूनावाडा सीट पर आगामी 21 अक्‍टूबर को उपचुनाव होगा। भाजपा व कांग्रेस लंबे समय से उपचुनाव की तैयारी कर रही है, कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीद खत्म होते देख राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी ने भी छहों सीट पर चुनाव लडने का ऐलान किया है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला खुद शनिवार दोपहर इसकी घोषणा करेंगे। कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने इस पर कहाि‍क एनसीपी गुजरात में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है, राष्‍ट्रीय स्‍तर पर व महारार्ष्‍ट में दोनों दलों का गठबंधन है लेकिन गुजरात में इसकी संभावना नहीं है।

कांग्रेस केि‍वधायक पद से इस्‍तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अल्‍पेश ठाकोर व पूर्व विधायक धवलसिंह झाला का चुनाव लडना तय है।  लेकिन ये दोनों ही नेता इस बार त्रिकोणिय जंग में फंस सकते हैं। बायड से पूर्वविधायक महेंद्रसिंह वाघेला के समर्थकों ने नामांकन फार्म लिया है, महेंद्रसिंह कांग्रेस से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिता शंकरसिंह भले एनसीपी की बागडोर थामे हैं लेकिन महेंद्र के कांग्रेस के टिकटपर मैदान में आने की काफी संभावनाएं हैं। महेंद्रसिंह इसी साल भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन तीन माह बाद ही उन्‍होंने भाजपा से इसतीफा देि‍ दया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *