विकासखंड जागीर जनपद मैनपुरी के ग्राम अजीतगंज में बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी स्कूलों के अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में बच्चों को भाग दिलाया।
इस प्रतियोगिता मेंअजीतगंज, रतनपुर ,रूपपुर ,जागीर और इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्री कपिल सिंह एवं परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिस्र और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
अजीतगंज की ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता देवी के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंड जागीर के ब्लॉक व्यायाम के शिक्षक अभय प्रताप सिंह और संयोजक मनिंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मुख्य जिला अधिकारियों तथा सभी अध्यापकों ने मिलकर किया झंडारोहण तथा मुख्य जिला अधिकारी श्री कपिल सिंह जी ने मशाल जलाकर सभी अध्यापकों तथा बच्चों को हमारे देश के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई।
इस प्रतियोगिता में सभी अध्यापकों ने बहुत ही सम्मान के साथ स्वागत किया।
ऑनलाइन ब्लॉक रिपोर्टर
रजत कुमार ,कमल कांत
मैनपुरी