पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 12.10.2019 को जनपद प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर पुलिस को मु0अ0सं0- 97/19 धारा 302, 201 भादवि में से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. शकील पुत्र मुमताज नि0 बुधवा बरिस्ता थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरणः-
01. छोटू उर्फ शहादत अली पुत्र लियाकत अली नि0 बहलोलपुर साहबगंज थाना लालगंज प्रतापगढ़।
02. इरशाद पुत्र मुस्तकीम नि0 परशुराम, हैंसी थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. एक अदद चाकू (आलाकत्ल)।
गिरफ्तारी का स्थान:- पहाड़पुर तिराहा के पास थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।
दिनांक 26.05.2019 को चैकीदार रज्जन सरोज द्वारा सूचना मिली कि ग्राम थरिया के पास सई नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर शव (मृतक सोनू उर्फ मुकद्दर पुत्र मुज्जमिल नि0 छतौना कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़) को बाहर निकालकर देखा गया तो उसका गला कटा हुआ था। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर की तहरीर मु0अ0सं0 97/19 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त अभियोग के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक सांगीपुर को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सांगीपुर वीरेन्द्र कुमार मिश्र मह हमराह द्वारा दिनांक 12.10.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र पहाड़पुर के पास से 01 अभियुक्त शकील पुत्र मुमताज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शकील द्वारा स्वीकार किया गया कि सोनू उर्फ मुकद्दर की हत्या उसने अपने साथी छोटू उर्फ शहादव व इरशाद के साथ मिलकर की थी और शव को नदी में फेंक दिया था। अभियुक्त शकील के निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त (आलाकत्ल) चाकू भी बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0- 194/19 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट।
पुलिस टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।
ऑनलाइन ब्लॉक रिपोर्टर
विक्रम मिश्रा
प्रतापगढ़