गोवर्धन पुलिस का सोमवार की रात को मलसराय गांव के जंगल बदमाशों से आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से चली गोलियां में एक बदमाश घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 25000 रुपए का इनाम था।
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात को सूचना प्राप्त हुई की आजाद नाम का एक अपराधी अपने साथियों के साथ अपने दुश्मन दुर्ग पाल और उसके बेटे सोनू की हत्या करने के उद्देश्य से मलसराय आ रहा है। थाना गोवर्धन पुलिस जैसे ही ग्राम मलसराय के नजदीक पहुंची तो 5-6 अज्ञात व्यक्ति देवसेरस की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शातिर किस्म के अपराधियों ने पुलिस फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने भी अपराधियों पर फायर किये। एक बदमाश गोली लगने सेघायल हो गया। पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अपराधी अधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार अपराधियों में से एक अपराधी को पैर में गोली लगी, जिसने अपना नाम आजाद पुत्र पीलवा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन बताया। आजाद पर 25000 रूपये का इनाम भी घोषित था ।
ये हुए गिरफ्तार
आजाद पुत्र पीलवा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन
इरफान पुत्र समर खान निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन
असजाद पुत्र जुम्मन खान निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन
शौकत पुत्र जलालुदीन निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन
आजाद निवासी मलसराय गोवर्धन
यहां हुई मुठभेड़
मल सराय एवं देवसेरस की बीच छोटा हनुमान मंदिर के पास।
ये हुई बरामदगी
2 मोटरसाइकिल
2 तमंचे
3 खोखा कारतूस 315 बोर
ये थे पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी थाना गोवर्धन, एसआई भीमसिंह, कुलवीर सिंह, उरोहित कुमार, अभिषेक कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सिंह, गजेन्द्र ।