आगरा | फतेहाबाद की ग्राम पंचायत नगला मवाई में वीर एकलव्य सेवा संस्था रजि० NGO, आगरा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैंप) लगाया गया जिसमें नगला मवाई के अलावा, स्वारा, बिलाइया, बगेडिया, रिहावली , सिलावली, धनौला खुर्द आदि गांवों के ग्रामीणों ने कैंप का लाभ लिया | मेडीकल मेडीकल कैंप का शुभारंभ डॉ० श्रीभगवान लहरी एवम् सी.पी. सिंह, डॉ०आकाश धाकरे,डॉ मीरा शर्मा, डॉ०ब्रजेश राजपूत, डॉ० जुही हसन तथा वीर एकलव्य सेवा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फीता काट कर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया | साथ ही संस्था ने उपस्थिति सभी महानुभावों को फूल मालाओं एवम् सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया |
मेडीकल कैंप में चिकित्सक टीम में डॉ० श्रीभगवान लहरी एवम् सी.पी. सिंह,डॉ०आकाश धाकरे, डॉ मीरा शर्मा, डॉ०ब्रजेश राजपूत, डॉ० जुही हसन,डॉ० विनोद कुमार, डॉ० राजकुमार जी, डॉ०संजय वर्मा डॉ०राजेश आदि टीम ने लगभग 800 ग्रामीणों का हैल्थ चैकअप किया साथ ही अनेक प्रकार के रोगों के निदान के लिए सभी प्रकार की दवाईयो का वितरण किया | साथ ही चिकित्सक टीम का सहयोग रहा |
संस्था के अध्यक्ष ई०विकाश वर्मा एवम् कोषाध्यक्ष श्रीमान रामकुमार निषाद ने बताया कि वीर एकलव्य सेवा संस्था रजि०NGO आगरा में मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण,जागरूकता अभियान एवम् मृत्युभोज अभिशाप पर कार्य कर रही है | संस्था इस कार्यक्रम से पहले अनेकों लोगों को राहत पहुंचा चुकी हैं और आगे भी पहुंचाती रहेगी | मिशन चिकित्सा प्रभारी डॉ०विनोद कुमार एवम् भूरी सिंह जी ने संस्था की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुऐ कहा के आगरा क्षेत्र में संस्था मानव जीवन के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है |
चिकित्सा कैंप में संस्था के सभी प्रबुद्ध पदाधिकारियों ने पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सहयोग किया | इस मौके पर संस्था के पधाधिकारी एवम् संस्था के सचिव एड०अवधेश कुमार निषाद मझवार , सहसचिव हिम्मत सिंह, भूरी सिंह, महेश निषाद, सुनील कुमार, कमल सिंह, प्रो० पीतम सिंह निषाद, लाखन सिंह टेलर,गजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, आदित्य वर्मा, योगेश जी,आदि लोग मौजूद रहें,संस्था का यह कार्य उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा |
जनपद आगरा से रिपोर्टर सोनू सिंह जिला ब्यूरो चीफ