धर्म जागरण समन्वय ने किया भारत माता का पूजन

आगरा| फतेहाबाद क्षेत्र में भारत माता के पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में संघ कार्यालय फतेहाबाद पर भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया| धर्म जागरण समन्वय के सह क्षेत्र प्रमुख दिनेश लवानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 19 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत माता पूजन का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में

संघ कार्यालय फतेहाबाद में भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया। इस दौरान धर्म जागरण जिला संयोजक श्रीमान नागेंद्र सिंह तोमर, सह जिला संयोजक गिर्राज मोदी, फतेहाबाद खण्ड संयोजक अवधेश मझवार, नगर फतेहाबाद संयोजक रविन्द्र सिंह चौहान,पिनाहट खण्ड संयोजक शिवराज जी,देवेश शर्मा, कार्यालय प्रमुख सोवरन सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनपद आगरा से रिपोर्टर सोनू सिंह जिला ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *